RCB vs DC Match Toss Update: आज का टॉस किसने जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स

RCB vs DC Match Toss Update: आईपीएल के 18वें सीजन के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals) से होने वाली है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरू में किया जा रहा है। मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Who Won the toss today RCB vs DC IPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज (10 अप्रैल 2025) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी (M Chinnaswamy Stadium) में किया जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार(Rajat Patidar) कर रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान एक बार फिर से अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का सफर अब तक शानदार रहा है टीम ने 4 में से 3 मैच जीत लिए हैं और वो अंक तालिका में तीसरे नंबर पर चल रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अबतक खेले 3 में से सभी तीन मैच में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम विजय अभियान को जारी रखते हुए जीत का चौका लगाना चाहेगी। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इसमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि ये मुकाबला अंक तालिका में दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट

RCB vs DC Aaj ka toss kaun Jeeta

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आज का टॉस कौन जीता

आईपीएल के 18 साल लंबे इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को 11 मैचों में जबकि बेंगलुरू को 19 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। दिल्ली और बेंगलुरू के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 12 मुकाबले में से सात में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की है। जबकि 4 मैच दिल्ली के खाते में गए हैं। एक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ।

End of Feed