RCB vs DC Match Highlights: आरसीबी को उसके घर पर 6 विकेट से मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने जड़ी जीत का चौका, केएल राहुल के सिर सजा जीत का सेहरा
RCB vs DC, IPL 2025 Match Highlights: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। केएल राहुल ने अकेल दम पर आरसीबी के जबड़े से जीत छीन ली। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
RCB vs DC Match Highlights: आरसीबी को उसके घर पर 6 विकेट से मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने जड़ी जीत का चौका, केएल राहुल के सिर सजा जीत का सेहरा
आरसीबी ने खड़ा किया था 7 विकेट पर 163 रन का स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। फिल साल्ट और विराट कोहली ने आरसीबी को आतिशी शुरुआत दिलाई और 3 ओवर में ही 50 रन के पार पहुंचा दिया। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर साल्ट के रन आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। 61 रन पर आरसीबी को पहला झटका लगा। साल्ट ने 37(17) रन की पारी खेली। इसके बाद आरसीबी के विकटों की झड़ी लग गई। लगातार अंतराल में विकेट गिरते गए। विराट ने 22 और रजत पाटीदार ने कुछ देर विकेट को संभाला लेकिन दोनों के आउट होने के बाद टीम की स्थिति नाजुक हो गई थी। 17 ओवर में आरसीबी ने 6 विकेट पर 125 रन बना लिए थे। लेकिन अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने 20 गेंद में 37 रन की पारी खेलकर आरसीबी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट विप्राज निगम और कुलदीप यादव ने लिए। 1-1 सफलता मुकेश कुमार और मोहित शर्मा को मिली। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 164 रन का लक्ष्य मिला है।
ऐसा है दोनों टीमों का हाल
आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों का अबतक टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अंक तालिका में 6 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं रजत पाटीदार(Rajat Patodar) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 4 मैच में तीन जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। कुल मिलाकर देखें तो दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज टीमों के बीच आज का मैच खेला जा रहा है। जो टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो टॉप-2 में बनी रहेगी। ऐसे में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। आरसीबी का घरेलू मैदान पर यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में उसे 8 विकेट के अंतर से हार मिली थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (RCB vs DC Head to Head)
आईपीएल के 18 साल लंबे इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को 11 मैचों में जबकि बेंगलुरू को 19 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। दिल्ली और बेंगलुरू के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 12 मुकाबले में से सात में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की है। जबकि 4 मैच दिल्ली के खाते में गए हैं। एक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ।
RCB vs DC आज के मैच की पिच रिपोर्ट (RCB vs DC Pitch Report)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज बेंगलुरू और दिल्ली के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। मैदान की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को गेंद को बाउंड्री के पार चौके-छक्कों के लिए पहुंचाने में मदद करती हैं। जबकि गेंदबाजों के लिए इस परेशानी से पार पाना हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है। इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में खेले गए मैचों में सबसे बड़ा टीम स्कोर (287/3) आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान बेंगलुरू की टीम के खिलाफ खड़ा किया था। वहीं, यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत साल 2010 में आरसीबी के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स टीम ने 186 का टारगेट हासिल करते हुए की थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है। यहां अब तक खेले गए 96 आईपीएल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 51 मैचों में टारगेट हासिल करने वाली टीम को जीत मिली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 टीमें (Royal Challengers Bengaluru And Delhi Capitals IPL 2025 Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फॉफ डुप्लेसी, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की 6 विकेट से जीत
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 121/4 – राहुल ने खेली तूफानी पारी
चालू रन रेट (CRR): 8.06
ज़रूरी रन रेट (RRR): 8.60
जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 43 रन
क्रीज़ पर बल्लेबाज़:
के एल राहुल: 73 रन (45 गेंद, 6 चौके, 4 छक्के) – शानदार अर्धशतक और धमाकेदार बल्लेबाज़ी जारी
ट्रिस्टन स्टब्स: 15 रन (14 गेंद, 1 चौका) – राहुल को अच्छा साथ दे रहे हैं
गेंदबाज़ी अपडेट:
जॉश हेज़लवुड: 3 ओवर, 40 रन
यश दयाल: 3 ओवर, 22 रन, 1 विकेट
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 94/4 – रोमांचक मोड़ पर मुकाबला
चालू रन रेट (CRR): 7.23
ज़रूरी रन रेट (RRR): 10.00
जीत के लिए ज़रूरत: 42 गेंदों में 70 रन
🟢 क्रीज़ पर मौजूद बल्लेबाज़:
के एल राहुल: 48 रन (35 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) – शानदार लय में
ट्रिस्टन स्टब्स: 13 रन (12 गेंद, 1 चौका)
🔵 गेंदबाज़ी अपडेट:
लियम लिविंगस्टन: 1 ओवर, 14 रन
क्रुणाल पंड्या: 2 ओवर, 19 रन
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 80/4, मैच रोमांचक मोड़ पर
चालू रन रेट (CRR): 6.66
ज़रूरी रन रेट (RRR): 10.50
जीत के लिए ज़रूरत: 48 गेंदों में 84 रन
बल्लेबाज़ क्रीज़ पर:
के एल राहुल: 36 रन (31 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के)
ट्रिस्टन स्टब्स: 11 रन (10 गेंद, 1 चौका)
गेंदबाज़ों का प्रदर्शन:
क्रुणाल पंड्या: 2 ओवर, 19 रन
सुयश शर्मा: 3 ओवर, 12 रन, 1 विकेट
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 67/4
स्कोर: 67/4 (11 ओवर)
चालू रन रेट (CRR): 6.09
ज़रूरी रन रेट (RRR): 10.77
जीत के लिए ज़रूरत: 54 गेंदों में 97 रन
🟢 बल्लेबाज़ क्रीज़ पर:
के एल राहुल: 29 रन (29 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का)
ट्रिस्टन स्टब्स: 5 रन (6 गेंद)
गेंदबाज़ों का प्रदर्शन:
सुयश शर्मा: 3 ओवर, 12 रन, 1 विकेट
क्रुणाल पंड्या: 1 ओवर, 6 रन
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 66/4
स्कोर: 66/4
चालू रन रेट (CRR): 6.60
ज़रूरी रन रेट (RRR): 9.80
जीत के लिए ज़रूरत: 60 गेंदों में 98 रन
बल्लेबाज़ क्रीज़ पर:
के एल राहुल: 29 रन (25 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का)
ट्रिस्टन स्टब्स: 4 रन (4 गेंद)
गेंदबाज़ी में प्रदर्शन:
क्रुणाल पंड्या: 1 ओवर, 6 रन
सुयश शर्मा: 2 ओवर, 11 रन, 1 विकेट
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 60/4,
स्कोर: 60/4
चालू रन रेट (CRR): 6.66
ज़रूरी रन रेट (RRR): 9.45
जीत के लिए ज़रूरत: 66 गेंदों में 104 रन
बल्लेबाज़ क्रीज़ पर:
के एल राहुल: 26 रन (22 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का)
ट्रिस्टन स्टब्स: 1 रन (1 गेंद)
गेंदबाज़ी में प्रदर्शन:
सुयश शर्मा: 2 ओवर, 11 रन, 1 विकेट
जॉश हेज़लवुड: 2 ओवर, 18 रन, बिना विकेट
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: अक्षर की सुयश ने खत्म की पारी
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 7 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 42/3,धीमी पड़ी रनों की रफ्तार
स्कोर: 42/3
चालू रन रेट (CRR): 6.00
ज़रूरी रन रेट (RRR): 9.38
अब ज़रूरत है 78 गेंदों में 122 रन
बल्लेबाज़ क्रीज़ पर:
के एल राहुल: 17 रन (17 गेंद, 2 चौके)
अक्षर पटेल: 7 रन (5 गेंद, 1 चौका)
गेंदबाज़:
सुयश शर्मा: 1 ओवर, 3 रन
जॉश हेज़लवुड: 1 ओवर, 8 रन
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 21/2, लगातार गिरते विकेट
स्कोर: 21/2 रन
CRR (चालू रन रेट): 7.00
RRR (ज़रूरी रन रेट): 8.41
अब ज़रूरत है 102 गेंदों में 143 रन
बल्लेबाज़:
अभिषेक पोरेल: 6 रन (2 गेंद, 1 चौका)
के एल राहुल: 5 रन (3 गेंद, 1 चौका)
आउट हुए बल्लेबाज़:
जेक फ्रेज़र-मक्गर्क और फाफ डुप्लेसी
गेंदबाज़:
भुवनेश्वर कुमार: 2 ओवर, 13 रन, 1 विकेट
यश दयाल: 1 ओवर, 8 रन, 1 विकेट
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने संभाला मोर्चा
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: दिल्ली के दोनों ओपनर लौटे पवेलियन
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: दूसरे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका, स्कोर 9/1
दूसरे ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 9 रन पर 1 विकेट
CRR (चालू रन रेट): 4.50, RRR (ज़रूरी रन रेट): 8.61
लक्ष्य: 163 रन, अब ज़रूरत है 108 गेंदों में 155 रन
बल्लेबाज़:
जेक फ्रेज़र-मक्गर्क: 7 रन (5 गेंद, 1 चौका)
आउट हुए बल्लेबाज़:
फाफ डुप्लेसी (जल्दी पवेलियन लौटे)
गेंदबाज़:
यश दयाल: 1 ओवर, 8 रन, 1 विकेट
भुवनेश्वर कुमार: 1 ओवर, 1 रन, 0 विकेट
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: डुप्लेसी बने यश दयाल का शिकार
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की धीमी शुरुआत, स्कोर 1/0
पहले ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर
CRR: 1.00, वहीं ज़रूरी रन रेट (RRR) अब 8.57 हो गया है
लक्ष्य: 163 रन, अब 114 गेंदों में 162 रन की ज़रूरत
बल्लेबाज़:
जेक फ्रेज़र-मक्गर्क: 0 रन (2 गेंद)
फाफ डुप्लेसी: 1 रन (4 गेंद)
गेंदबाज़:
भुवनेश्वर कुमार: 1 ओवर, 1 रन, कोई विकेट नहीं
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 20 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 163/7, टिम डेविड की तूफानी पारी
आखिरी ओवर में आए 19 रन, टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
टिम डेविड की धुआंधार पारी: 37 रन (20 गेंदों में, 2 चौके और 4 छक्के)
भुवनेश्वर कुमार 1 रन पर नाबाद (4 गेंद)
दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाज़ी प्रदर्शन:
मुकेश कुमार: 3 ओवर, 1 मेडन, 26 रन, 1 विकेट
अक्षर पटेल: 4 ओवर, 52 रन, कोई विकेट नहीं
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: आरसीबी ने 20 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 163 रन
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: टिम डेविड ने आरसीबी को पहुंचाया 150 रन के पार
RCB vs DC, बेंगलुरू वर्सेस दिल्ली IPL Live Score: 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर 144/7, टिम डेविड की धमाकेदार बल्लेबाज़ी
इस ओवर में 17 रन आए, टिम डेविड ने मचाया तहलका
टिम डेविड धमाकेदार अंदाज़ में – 21 रन (14 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के)
भुवनेश्वर कुमार 1 रन पर नाबाद (4 गेंद)
🔥 दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों की झलक:
अक्षर पटेल: 4 ओवर में 52 रन, कोई विकेट नहीं
विप्रज निगम: 4 ओवर में शानदार गेंदबाज़ी, 18 रन देकर 2 विकेट
