LIVERCB vs CSK IPL 2024, Bengaluru LIVE Weather Updates: .चिन्नास्वामी में बारिश रुकने के बाद दोबारा शुरू हुआ मैच

RCB vs CSK IPL 2024, Bengaluru LIVE Weather Updates: .चिन्नास्वामी में बारिश रुकने के बाद दोबारा शुरू हुआ मैच
RCB vs CSK Live Bengaluru Weather Updates, M Chinnaswamy Stadium Pitch Report, Bengaluru ka Mausam IPL 2024 Match Today: आईपीएल 2024 में आज (18 मई 2024) को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित मैच से प्लेऑफ की दिशा तय होने वाली है। ये मैच फैंस के लिए काफी इमोशनल साबित हो सकता है क्योंकि शायद क्रिकेट जगत के दो सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार एक ही मैदान पर दिखने वाले हैं। इस मैच से पहले बेंगलुरु के मौसम को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। मैच के दौरान बारिश का पुर्वानुमान है जिसने सभी की दिल की घड़कने बढ़ा दी है। बेंगलुरु में मैच शुरू होने से पहले बादल छाए हुए थ लेकिन तीन ओवर के मैच के बाद बारिश ने खलल डाला और मैच को रोक देना पड़ा है। शनिवार शाम बारिश की संभवना जताई गई थी और ऐसा ही हुआ। आइए जानते हैं बेंगलुरु के मौसम का पल-पल का अपडेट
CSK vs RCB Dream11 Today Match in Hindi
चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी शानदार है। जो कि कभी भी गीले मैदान को सूखा सकता है। अब देखना यही है कि आज मौसम किस करवट बैठता है क्योंकि यहां बारिश कई बार झोंकों में भी आती है और अगर ऐसा हुआ तो मुमकिन है कि भारी बारिश का अनुमान भी मैच पर ज्यादा प्रभाव ना डाल सके।
अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो ये चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वरदान साबित होगा क्योंकि ऐसे में उनके 15 अंक हो जाएंगे और वे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। वहीं आरसीबी की टीम केवल 13 अंकों पर ही रह जाएगी। मैच में रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है ऐसे में आरसीबी के फैंस को उम्मीद करनी होगी की बारिश पूरे मैच में नहीं आए।
CSK vs RCB Head to Head Stats
RCB vs CSK Match Preview: चेन्नई-बैंगलोर मैच प्रिव्यू
RCB vs CSK Playing-11: आज के मैच की संभावित प्लेइंग-11
Bengaluru weather hourly forecast & rain prediction
फैंस लगातार दे रहे हैं मौसम की जानकारी @ 2:45PM
RCB vs CSK Live Weather: क्रिकेट प्रेमी आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस वजह से वह लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। बेंगलुरु के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मौसम के अपडेट शेयर कर रहे हैं। ताजा अपडेट्स के अनुसार बेंगलुरु के कुछ इलाकों में बारिश ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
CSK vs RCB Match Live Score Updates
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: बारिश के बाद दोबारा शुरु हुआ खेल
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश रुकने के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: 8:25 बजे शुरू होगा खेले
अपायर्स ने बारिश रुकने के बाद मैदान का जायजा लिया और 8:25 मिनट पर खेल के दोबारा शुरू किए जाने का ऐलान किया। ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: बारिश रुकी, कवर्स हटे
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश रुक गई है और कवर्स हट गए हैं। ग्राउड स्टाफ मैदान को तैयार करने में जुट गया है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: एक घंटा खेल रुके रहने के बाद कटेंगे ओवर
बारिश की वजह से मैच के एक घंटा रुकने के बाद ओवर कटने शुरू होते हैं। ऐसे में फिलहाल किसी तरह की ओवरों की कटौती इस मैच में नहीं हुई है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: अगर रद्द हुआ मुकाबला तो चेन्नई पहुंचेगी प्लेऑफ में
अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हुआ तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। आरसीबी का एक बार फिर खिताब जीतने का सपना अधूरा रह जाएगा।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: जताई गई थी भारी बारिश की संभावना
चेन्नई और बेंगलुरू के बीच मुकाबले के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। हालांकि टॉस से पहले बादल आसमान पर थे लेकिन मैच शुरू होने के बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक देना पड़ा।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: आरसीबी ने बना लिए हैं 3 ओवर में 31/0 रन
आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश शुरू होने से पहले 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 19(9) और फॉफ डुप्लेसी 12(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: बारिश की वजह से रुका खेल
आरसीबी और सीएसके बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बारिश ने खलल डाला है। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की पारी के 3 ओवर के खेल के बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा। आरसीबी ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: चेन्नई ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
आसमान में बादलों की मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: पिच पर नहीं हैं कवर्स, तय समय में शुरू होगा मैच
पिच पर नहीं हैं कवर्स खिलाड़ी मैदान पर कर रहें हैं अभ्यास। तय समय पर ही शुरू होगा मुकाबला।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: स्टेडियम के बाहर फैंस का जमावड़ा, बारिश के आसार नहीं
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिल सकता है जो कि दो दिग्गज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं जो कि सुखद खबर है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: बारिश का खतरा टला, चिन्नास्वामी से आए शुभ संकेत
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में शाम को 4 बजे के करीब बारिश होने के आसार थे लेकिन अब खतरा टल गया है। फिलहाल आसमान साफ है। थोड़े बहुत बादल छाए हुए हैं हालांकि फैंस को ये उम्मीद है कि मैच शायद हो जाए।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: मैच के दौरान बारिश का आसार कम
फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल एक्यूवेदर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश के आसार केवल 34 फीसदी ही रह गए हैं। ऐसे में पूरा मैच होने की उम्मीद है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: बेंगलुरु में मौसम साफ, फैंस का जमावड़ा शुरू
बेंगलुरु से फिलहाल अच्छे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। जिसमें आसमान एक दम साफ नजर आ रहा है और फैंस अभी से मैदान में घुसने के लिए लाइन लगा रहे हैं। विराट कोहली के फैंस लगातार कोहली-कोहली की नारेबाजी भी कर रहे हैं और मौसम अच्छा नजर आ रहा है।
RCB vs CSK, IPL 2024 LIVE Weather Updates: बेंगलुरु में बारिश रुकी
RCB vs CSK, IPL 2024 Live Weather Updates: बेंगलुरु में बारिश शुरू
RCB vs CSK Live Updates: चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम है दमदार
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम एक दम दमदार है। इस सिस्टम के तरह थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छेद बनाए गए हैं जो कि आसानी से पानी को सोख सकते हैं। नीचे होल्स में पानी जल्दी पहुंचे इसके लिए अगल से वैक्यूम भी लगाए जाते हैं ऐसे में अगर सीएसके और आरसीबी के मैच में मैदान गिला रहता है तो पानी जल्द ही सूख जाएगा।
RCB vs CSK Live Updates: बेंगलुरु में छाए गहरे बादल
बेंगलुरु में गहरे काले बादल छा गए हैं और बारिश किसी भी समय शुरू हो सकती है। ये मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर बारिश तेज होती है तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।
RCB vs CSK Live Updates: क्या आरसीबी सीएसके मैच में रिजर्व डे है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच में रिजर्व डे मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर मैच रद् होता है तो दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंट जाएंगे और सीएसके 15 अंकों के साथ सीधे क्वालिफाई कर जाएगी।
RCB vs CSK Live Updates: रद्द हुआ मैच तो कौन करेगा क्वालिफाई?
अगर बारिश के चलते आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द हो जाता है तो आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सीधे क्वालिफाई कर जाएगी क्योंकि उनके 15 अंक हो जाएंगे वहीं आरसीबी केवल 13 अंको तक ही सीमित रह जाएगी।