RCB Unbox Event: क्रिस गेल ने किया डांस तो हर्षल पटेल ने थामा गिटार, कुछ इस तरह किया फैंस ने RCB का स्वागत, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 27, 2023, 11:29 AM IST

RCB Unbox Event: बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में आरसीबी के खिलाड़ियों का अलग-अलग अंदाज सामने आया। इस दौरान क्रिस गेल ने डांस किए तो हर्षल पटेल गिटार बजाते हुए नजर आए। कोहली ने वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम द्वारा एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ने शिरकत की जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे। फैंस का उत्साह देखने लायक था। इस कार्यक्रम के द्वारा आरसीबी ने नए सीजन के लिए अपनी जर्सी लांच की।

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट

क्रिस गेल ने लगाए ठुमके

विराट ने शेयर किया वीडियो

विराट ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया है और फैंस का शुक्रिया अदा किया। विराट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल डांस करते और फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे है। इसमें उनका साथ एबी डिविलियर्स दे रहे हैं। कोविड-19 के कारण आरसीबी की टीम 3 साल बाद अपने फैन के सामने उपस्थित हुई थी। 2019 के बाद पहली बार HOME-AWAY फॉर्मेट में खेला जाएगा।

End of Feed