RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर लगा 12 लाख का जुर्माना, पंजाब के कप्तान की 50 प्रतिशत मैच फीस कटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 03:22 PM IST

RCB and PBKS Captains Fined and Fees Cut: आईपीएल 2024 में सातवीं हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि छठी हार झेलने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन की 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में जुर्माने का दौर जारी
  • फाफ डुप्लेसी पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
  • सैम करन की 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी (Faf du Plessis) पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन (Sam Curran) पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। डु प्लेसी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाये गए थे।

IPL 2024, Faf du Plessis Fined, Sam Curran Match Fees Cut

फाफ डुप्लेसी और सैम करन (AP)

आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है ।’’ यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था।

End of Feed