WPL 2026: आरसीबी को लगा झटका, चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हुईं ऑलराउंडर पूजा

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में जीत के साथ शुरुआत करने वाली आरसीबी को झटका लगा है। मैच विनर खिलाड़ी चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गई हैं। पूजा वस्त्रकार मुंबई इंडियंस के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं।’’

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों) की चोट के कारण मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से कम से कम दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं। इस 26 साल की खिलाड़ी ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच अक्टूबर 2024 में टी20 विश्व कप में खेला था। उन्हें पिछले साल नवंबर में महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में 85 लाख रुपये में खरीदा गया था। उनके इस लीग से वापसी की उम्मीद थी।

Pooja vastrakar

पूजा वस्त्राकर (साभार-BCCI Women)

आरसीबी की मुख्य कोच मालोलन रंगराजन ने शुक्रवार को यहां टीम के पहले मैच के बाद कहा, ‘‘पूजा वस्त्रकार मुंबई इंडियंस के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं।’’

End of Feed