क्रिकेट

'मैन ऑफ द मैच' रवींद्र जडेजा ने की सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 09:44 PM IST

Most Man of the match Award in Test in India: रवींद्र जडेजा ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करके सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लगातार दूसरे मैच में टीम इंडिया की जीत का सेहरा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के सिर पर सजा। जडेजा के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 113 रन पर ढेर हो गई। जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट चटकाए और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैच में उन्होंने 110 रन देकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए। वहीं बल्लेबाजी के दौरान 23 रन भी बनाए।

सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे

जडेजा ने लगातार दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर टेस्ट क्रिकेट में भारत में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। सचिन भारतीय सरजमीं पर खेले गए टेस्ट मैचों में 8 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। जडेजा के नाम भी अब घर पर आठ मैन ऑफ द मैच अवार्ड दर्ज हो गए हैं। भारतीय सरजमीं पर खेल गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुबले अपने करियर में भारत में खेलते हुए 9 बार मैन ऑफ द मैच बने थे।

पुजारी की भी बराबरी पर पहुंचे

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने इस सीरीज में 5 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए। लेकिन रविवार को जडेजा चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतकर चेतेश्वर पुजारा की बराबरी पर पहुंच गए। वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article