Ravindra Jadeja Record: टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उस्मान ख्वाजा का विकेट चटकाकर अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया। उस्मान ख्वाजा केएल राहुल के हाथों शानदार तरीके से लपके गए और जडेजा का 250वां टेस्ट शिकार बने।
रवींद्र जडेजा
जडेजा क्रिकेट इतिहास के दिग्गज कपिल देव और इमरान खान को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 250 या उससे ज्यादा विकेट लेने के साथ 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। जडेजा ने ये उपलब्धि करियर का 62वां टेस्ट खेलते हुए हासिल की। उनसे ज्यादा तेजी से ये कारनामा इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ कप्तान इयान बॉथम कर सके थे। करियर के 55वें टेस्ट में उन्होंने ये कमाल किया था। वहीं इमरान खान को इसके लिए 64 और कपिल देव को 65 टेस्ट खेलने पड़े थे।
