नई दिल्ली: केएल राहुल की बल्ले की नाकामी भले ही थमने का नाम नहीं ले रही है वावजूद इसके वो लगातार सूर्खियों में किसी ने किसी वजह से बने रहते हैं। नई दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए एक बार फिर शुभमन गिल पर वरीयता दिए जाने के बाद राहुल आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक शानदार कैच लेकर प्रशंसकों के दिल जीत लिए।
एक हाथ से राहुल ने लपका कैचकेएल राहुल लंच के बाद दूसरे सत्र के खेल के दौरान 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फील्डिंग करते हुए सुपर मैन बन गए। जडेजा के खिलाफ लेग अंपायर की दिशा में ख्वाजा ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में रह गई। ऐसे में वहां तैनात राहुल ने चीते सी तेजी दिखाई और शानदार डाइव लगाकर एक हाथ कैच लपककर ख्वाजा का शतक जड़ने का सपना तोड़ दिया।
