क्रिकेट

IPL 2024: जडेजा ने चेपॉक में फैंस को चिढ़ाया, फिर अचानक धोनी की एंट्री ने जीत लिया दिल

Ravindra Jadeja teases Chennai Crowd: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब चौथे विकेट गिरने के बाद पहले रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आ रहे थे लेकिन वे अचानक पलट गए और धोनी उतर आए।

Image

धोनी रवींद्र जडेजा (फोटो- Screengrab)

KEY HIGHLIGHTS
  • जडेजा ने चेन्नई में फैंस के लिए मजे
  • सीएसके ने केकेआर को हराया
  • धोनी की एंट्री से पहले हुआ ड्रामा

Ravindra Jadeja teases Chennai Crowd: सोमवार (8 अप्रैल) को आईपीएल 2024 के मैच नंबर 22 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच में सीएसके ने केकेआर को सात विकेट से हराकर दो मैचों में हार का सिलसिला खत्म किया। घरेलू मैदान पर सीएसके के आईपीएल 2024 के तीसरे मैच के दौरान प्रशंसकों को एमएस धोनी की बल्लेबाजी देखने का भी मौका मिला। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज सीएसके के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए और तीन गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

चेपॉक में खेले गए पहले दो मैचों में धोनी को बल्लेबाजी करते हुए न देखकर चेन्नई के प्रशंसक निराश थे, लेकिन उनकी इच्छाएं सोमवार को पूरी हुईं जब धोनी ने खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर धकेल दिया और 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी की एंट्री काफी ड्रामा से भरी हुई थी और जिसमें जडेजा ने भी खास भूमिका निभाई। हालांकि अंत में फैंस को थाला ने दिल जीत ही लिया।

जडेजा ने लिए फैंस के मजे

धोनी की एंट्री थोड़ी ड्रामा से भी भरी हुई थी। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे के आउट होने के बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने धोनी से पहले बल्लेबाजी के लिए आकर चेन्नई के प्रशंसकों को चिढ़ाने की कोशिश की।हालांकि, उन्होंने रस्सी पार करने से पहले यू-टर्न ले लिया और धोनी को इस साल चेन्नई में पहली बार बल्लेबाजी करने का मौका दिया। जडेजा का चेन्नई के फैन्स को चिढ़ाने वाला वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जडेजा ने गेंद से किया कमाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में, जडेजा ने गेंद से धमाल मचाया और अपने चार ओवर के कोटे में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। अपनी गेंदबाजी के अलावा उन्होंने दो कैच भी लपके, जिनमें से एक मैच की पहली ही गेंद पर था. दो कैच लेकर, जडेजा ने आईपीएल में अपने कैचों का शतक भी पूरा किया और विराट कोहली, सुरेश रैना, कीरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा के बाद विशिष्ट सूची में शामिल होने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article