रोहित के आखिरी वनडे डिबेट की टाइमिंग पर अश्विन ने उठाए सवाल, टीम मैनेजमेंट को दिया संदेश

लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी वनडे होगा या नहीं, इसको लेकर क्रिकेट जगत दो खेमों में बंट चुका है। लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान खुद के रिटायरमेंट पर भी बात की है।

रोहित शर्मा के आखिरी वनडे डिबेट की टाइमिंग पर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाए हैं। अश्विन के अनुसार अगर सेलेक्टर वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित और विराट को खेलते नहीं देखना चाहती है तो इसकी जानकारी उन्हें पहले ही दे देनी चाहिए थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी वनडे होगा, लेकिन देर रात बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

Rav ichandran Aswin

रविचंद्रन अश्विन (साभार-x)

इस बीच अश्विन ने कहा है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर हमें अब भी रोहित-विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की दरकार है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा 'मैं सोच रहा हूं कि हम सितंबर और अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं। क्या हमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की जरूरत है? अगर आप मुझसे पूछेंगे, तो मैं कहूंगा कि हमें उनके अनुभव की जरूरत है। मुझे पता है कि यशस्वी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अगर आपको एक चयनकर्ता, कोच या कप्तान के रूप में यह महसूस हुआ कि हम इन खिलाड़ियों को 2027 विश्व कप में नहीं चाहते हैं, तो आप चैंपियंस ट्रॉफी के अंत में यह बात बता सकते थे।

End of Feed