IND vs BAN: शतकीय पारी के बाद रविचंद्रन अश्विन को अचानक क्यों आई ऋषभ पंत की याद? जानें वजह

Ravichandran Ashwin Century: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दमदार वापसी की है। इसकी नींव रविचंद्रन अश्विन ने रखी है जिन्होंने शतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर तक जाने में मदद की है। अश्विन ने इस सेंचुरी के बाद हालांकि ऋषभ पंत को याद किया है।

Ravichandran Ashwin Century: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपनी क्लास का प्रदर्शन किया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है। ये उनका टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक है। शतक जड़ने के बाद अश्विन ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार की गई लाल मिट्टी की पिच पर उन्होंने जानबूझकर आक्रामक बल्लेबाजी करने का प्रयत्न किया।उनकी यह रणनीति कारगर रही और इसकी बदौलत वह घरेलू दर्शकों के सामने शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में सफल रहे।

ashwin ICC

रविचंद्रन अश्विन (फोटो- ICC)

अश्विन ने पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद मेजबान प्रसारक से कहा, ‘‘यह चेन्नई की पुरानी पिच है जिसमें थोड़ा उछाल है। लाल मिट्टी की पिच पर आप अगर लाइन में आकर शॉट खेलने के इच्छुक हो तो आप कुछ शॉट खेल सकते हो। निश्चित रूप से मैं हमेशा से ही अपने बल्ले को ऑफ स्टंप के बाहर घुमाता रहा हूं। मैंने कुछ चीजों पर काम किया और इस तरह की पिच पर अगर आपको गेंद पर शॉट लगाने है तो ऋषभ पंत की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए। '

End of Feed