ऋषभ पंत और केएल राहुल चोटिल, कौन होगा WTC Final में विकेटकीपर के लिए पहली पसंद, शास्त्री ने बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2023, 04:55 PM IST

Who will be Indian wicket-keeper in WTC Final: भारत के शीर्ष विकेटकीपर ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद चोटिल हैं, अब केएल राहुल भी चोटिल हो चुके हैं, ऐसे में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के विकेटकीपर के लिए कौन होगा पहली पसंद, ये बड़ा सवाल है। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023
  • कौन होगा भारत का विकेटकीपर?
  • रवि शास्त्री ने बताया केएस भरत होंगे स्पष्ट पसंद

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएस भरत टीम प्रबंधन की ‘स्पष्ट पसंद’ होंगे। भारत की पहली पसंद के विकेटकीपर ऋषभ पंत कार दुर्घटना से उबर रहे हैं और उनके विकल्प लोकेश राहुल की भी दाहिनी जांघ की सर्जरी हुई है। भारतीय टीम प्रबंधन इस बात को लेकर दुविधा में है कि ओवल में सात जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भरत और इशान किशन में से किसे चुना जाए।

Ravi Shastri says KS Bharat will be clear choice as indian wicketkeeper in WTC Final

रवि शास्त्री (AP)

शास्त्री ने कहा कि भरत ने इस साल की शुरुआत में बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान विकेटकीपिंग की थी इसलिए उन्हें उम्मीद है कि प्रबंधन इस 29 वर्षीय को इशान पर तरजीह देगा। शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘आपको देखना होगा कि कौन बेहतर विकेटकीपर है। क्या यह भरत है या इशान किशन? अब तथ्य यह है कि भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया गया था जहां उन्होंने सभी टेस्ट मैच खेले थे, मुझे लगता है कि वह एकादश में चुने जाने के लिए स्पष्ट पसंद होंगे।’’

End of Feed