Rashid Khan Record: राशिद खान 500 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 23, 2023, 10:46 PM IST

Rashid Khan 500 T20 Wickets record: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की उम्र 24 साल है लेकिन अभी से कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स वो अपने नाम करते जा रहे हैं जिन्हें आगे तोड़ना आसान नहीं होने वाला। उनकी ताजा कामयाबी दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेलते हुए आई जहां उन्होंने टी20 क्रिकेट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।

Rashid Khan 500 T20 Wickets Record: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सोमवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस केपटाउन टीम से हुआ। केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में राशिद खान की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस केपटाउन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके बाद दिखा राशिद खान का जादू।

rashid khan completes 500 t20 wickets

राशिद खान ने लिया 500वां टी20 विकेट (MICapeTown)

कप्तान राशिद खान ने कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान 15वें ओवर में फॉर्टियून का विकेट लेते हुए उन्होंने मैच में अपना तीसरा विकेट पूरा किया और साथ ही टी20 क्रिकेट करियर (लीग और अंतरराष्ट्रीय) में 500 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए जबकि ये कमाल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने।

End of Feed