क्रिकेट

Rashid Khan Record: राशिद खान 500 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 23, 2023, 10:46 PM IST

Rashid Khan 500 T20 Wickets record: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की उम्र 24 साल है लेकिन अभी से कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स वो अपने नाम करते जा रहे हैं जिन्हें आगे तोड़ना आसान नहीं होने वाला। उनकी ताजा कामयाबी दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेलते हुए आई जहां उन्होंने टी20 क्रिकेट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।

Image

राशिद खान ने लिया 500वां टी20 विकेट (MICapeTown)

Rashid Khan 500 T20 Wickets Record: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सोमवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस केपटाउन टीम से हुआ। केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में राशिद खान की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस केपटाउन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके बाद दिखा राशिद खान का जादू।

कप्तान राशिद खान ने कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान 15वें ओवर में फॉर्टियून का विकेट लेते हुए उन्होंने मैच में अपना तीसरा विकेट पूरा किया और साथ ही टी20 क्रिकेट करियर (लीग और अंतरराष्ट्रीय) में 500 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए जबकि ये कमाल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने।

देखिए उस पल का वीडियो जब राशिद ने पूरे किए 500 टी20 विकेट

राशिद खान ने 24 की उम्र में ये सफलता हासिल की है। अफगानिस्तान के इस करिश्माई स्पिनर ने 2015 से 2023 के बीच अंतरराष्ट्रीय व लीग क्रिकेट खेलते हुए 371 मैचों में 500 विकेट पूरे किए हैं।

इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर सिर्फ वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो का नाम दर्ज है। ब्रावो ने 2006 से 2022 के बीच 614 टी20 विकेट झटके। अब राशिद के सामने ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article