VID vs MP, Ranji Trophy 2024 Semi Final: हिमांशु मंत्री ने जड़ा शतक, विदर्भ के खिलाफ मजबूत स्थिति में मध्यप्रदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2024, 09:12 PM IST

विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हिमांशु मंत्री के शतक की बदौलत मध्यप्रदेश दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

नागपुर: हिमांशु मंत्री ने रविवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन विदर्भ के खिलाफ धैर्य और तकनीक का शानदार सामंजस्य दिखाते हुए शतक जड़ा जिससे मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 252 रन बनाये। हिमांशु ने 265 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाये। मौजूदा सत्र में उनके तीसरे शतक से मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 82 रन की अहम बढ़त हासिल की।

Himanshu Mantri

हिमांशु मंत्री (साभार BCCI)

पहली पारी में 170 रन बनाने वाले विदर्भ ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में अथर्व तायडे का विकेट गंवाकर 13 रन बना लिये हैं। विदर्भ की टीम अब भी 69 रन से पीछे है। हिमांशु की पारी के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम में उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर 30 रन सारांश जैन के नाम था।

End of Feed