क्रिकेट

Ranji Trophy final: बंगाल को 9 विकेट से हराकर सौराष्ट्र बना दूसरी बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 12:45 PM IST

Ranji Trophy final: सौराष्ट्र ने बंगाल को चौथे दिन ही 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही सौराष्ट्र ने दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। दूसरी पारी में उसे जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और तीसरे ही ओवर में 1 विकेट खोकर उन्होंने यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Image

Ranji Trophy final: बंगाल को 9 विकेट से हराकर सौराष्ट्र बना दूसरी बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन

टीम के कप्तान और लेफ्ट आर्म पेसर जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब जीत लिया है। सौराष्ट्र को जीत के लिए 14 रन की दरकरा थी, जो उसने 2.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पिछले तीन सीजन में सौराष्ट्र की टीम की यह दूसरी खिताब है।

सौराष्ट्र की तरफ से जीत के हीरो रहे जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया दोनों ने मिलकर बंगाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, और दूसरी पारी में टीम केवल 241 रन ही बना पाई। उनादकट ने 9, जबकि चेतन सकारिया ने 6 विकेट झटके।

सौराष्ट्र ने पहले पारी में 230 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी, जिसके दबाव से बंगाल की टीम उबर नहीं पाई और अभिषेक पोरेल और शहबाज के बीच 101 रन की साझेदारी के बावजूद टीम 241 रन ही बना पाई। बंगाल की तरफ से कप्तान मनोज तिवारी ने 68 और मजुमदार ने 61 रन की पारी खेली।इससे पहले सौराष्ट्र ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे और बंगाल को 174 रन पर ऑलआउट कर 230 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। सौराष्ट्र की तरफ से हार्विक देसाई ने 50, शेल्डन जैक्सन ने 59 अर्पित वासवाड़ा ने 81 और चिराग जानी ने 61 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article