Ranji Trophy 2024, MUM vs TN: मुंबई के लिए संकटमोचक बने लॉर्ड शार्दुल, सेमीफाइनल में जड़ा आतिशी शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 3, 2024, 06:09 PM IST

शार्दुल ठाकुर के आतिशी शतक की बदौलत मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 106 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद मुकाबले में वापसी करने में सफल रही है।

मुंबई: ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। तमिलनाडु के पहली पारी में बनाए 146 रन के जवाब में मुंबई ने दूसरे दिन 106 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में शार्दुल ठाकुर ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मोर्चा संभाला और आतिशी शतक(105 गेंद में 109 रन) जड़कर मुंबई को न केवल मुश्किल से उबरा साथ ही जीत की राह पर भी वापस ले आए। शार्दुल का साथ हार्दिक तिमोर( 92 गेंद में 35 रन) और तनुष कोटियान(109 गेंद में 74 रन) ने दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 9 विकेट पर 353 रन बना लिए हैं। कोटियान 74 और तुषार देशपांडे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने पहली पारी में 207 रन की बढ़त हासिल कर ली है। तमिलनाडु के कप्तान बी साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट 97 रन देकर अपने नाम कर लिए हैं।

Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर(साभार BCCI)

सस्ते में पवेलियन लौटे नाइट वॉच मैन अवस्थी

End of Feed