Ranji Trophy KAR vs PUN: दोहरे शतक से चूका लखनऊ सुपर जायंट्स का खिलाड़ी, कर्नाटक ने कसा पंजाब पर शिकंजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 12:45 AM IST

हाल ही में आईपीएल में राजस्थान से लखनऊ पहुंचे देवदत्त पडिक्कल पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने से चूक गए। वहीं रवि बिश्नोई ने गुजरात के लिए खेलते हुए अपनी फिरकी का कमाल तमिलनाडु के खिलाफ दिखाया।

हुब्बाली (कर्नाटक): देवदत्त पडिक्कल (193 रन) और मनीष पांडे (118 रन) के शानदार शतकों की बदौलत कर्नाटक ने शनिवार को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन पंजाब के खिलाफ स्टंप तक छह विकेट पर 461 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 309 रन की बढ़त हासिल की। पडिक्कल (24 चौके, चार छक्के) और पांडे (13 चौके, तीन छक्के) ने कर्नाटक को विशाल बढ़त दिलाने में मदद की। कर्नाटक ने पंजाब को पहले दिन पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया था।

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल

पडिक्कल दोहरे शतक से चूके

पडिक्कल ने सुबह 80 रन से खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया जबकि पांडे ने 13 रन से शुरूआत करते हुए सैकड़ा बनाया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 234 रन की भागीदारी निभायी। विकेटकीपर बल्लेबाज शरत श्रीनिवास (नाबाद 55 रन) ने भी अर्धशतक जड़ा।

End of Feed