क्रिकेट

Ranji Trophy 2024: झारखंड के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी का चला बल्ला, जड़ दिया दोहरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 7, 2024, 12:53 PM IST

Ranji Trophy 2024, Saurashtra vs Jharkhand: सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी में झारखंड़ के खिलाफ पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 153 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 566 रन बनाकर खेल रही है।

Image

चेतेश्वर पुजारा। (फोटो- Cheteshwar Pujara Twitter)

Photo : Twitter

Ranji Trophy 2024, Saurashtra vs Jharkhand, Cheteshwar Pujara Double Century: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा का बल्ला एक बार फिर गरजा। राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दोहरा शतक जड़ा। यह उनका रणजी ट्रॉफी में 7वां दोहरा शतक है। पुजारा की शानदार पारी की बदौलत सौराष्ट्र टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 153 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 566 रन बनाकर खेल रही है। टीम ने झारखड़ के खिलाफ 424 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

पुजारा ने टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

झारखंड के खिलाफ जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली टीम सौराष्ट्र को 30 रन के अंदर पहला विकेट गिर चुका था। हार्विक देसाई (85) और शेल्डन जैक्सन (54) ने 143 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आए और उन्होंने दोहर शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है। झाड़खंड के खिलाफ टीम ने 424 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

पुजारा का ऐसा रहा प्रदर्शन

झारखंड़ के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 67.05 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 29 चौकों की मदद से 352 गेंदों पर 236 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पुजारा का यह फर्स्ट क्लास करियर में 61वां शतक है। फर्स्ट क्लास में शतक जड़ने के मामले में वे तीसरे भारतीय भी बन गए हैं। इनसे पहले सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर संयुक्त रुप से 81 शतक के साथ टॉप पर हैं, जबकि राहुल द्रविड़ 68 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पुजारा फर्स्ट क्लास में 20 हजार रन के करीब 35 साल के चेतेश्वर पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन के करीब पहुंच गए हैं। झारखंड मुकाबले से पहले की बात करें तो पुजारा ने 257 मैचों में 50.39 की स्ट्राइक रेट और 51.36 की औसत कुल 19569 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 60 शतक और 77 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 2473 चौके और 61 छक्के भी जड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article