पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान पर घमासान, रमीज राजा ने उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने नए कप्तान के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शान मसूद का समर्थन किया है और कहा है कि खराब प्रदर्शन के लिए केवल कप्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कामेंटेटर रमीज राजा ने पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए कप्तान पर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के नए कप्तान के तौर पर बाबर आजम को नियुक्त किया था, जो शान मसूद की जगह लेंगे। शान मसूद की खराब कप्तानी के कारण उन्हें हटाया गया था। 16 मैच में कप्तानी करने वाले मसूद को 12 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

shan masood

शान मसूद (साभार-X ANI)

रमीज राजा ने पीसीबी के उस फैसले की आलोचना की है जिसके तहत आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बाबर को टीम की कमान दी गई थी। इससे पहले साल 2020 से 2023 के बीच बाबर टीम की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शान मसूद का समर्थन करते हुए कहा 'आपने उन्हें एक साधारण टीम दे दी और आप उनसे अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बाबर की कप्तानी में भी टीम आगामी दौरे पर संघर्ष करते नजर आएगी।

End of Feed