राजस्थान रॉयल्स के कोच ने भी उठाई आवाज- भारतीय टीम में शामिल होने को तैयार सूर्यवंशी

महज 15 वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल के अपने पहले पूर्ण सत्र में 237.31 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। यदि रविवार को होने वाले फाइनल में शुभमन गिल या साई सुदर्शन उनसे आगे नहीं निकलते हैं, तो वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा का मानना है कि आईपीएल में विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह भारतीय टीम के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हैं। महज 15 वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल के अपने पहले पूर्ण सत्र में 237.31 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। यदि रविवार को होने वाले फाइनल में शुभमन गिल या साई सुदर्शन उनसे आगे नहीं निकलते हैं, तो वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके प्रदर्शन ने इस धारणा को और मजबूत किया है कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं।

Vaibhav

वैभव सूर्यवंशी

सुनील गावस्कर ने भी की थी सराहना

सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की सराहना मिलने के बाद संगकारा ने भी संकेत दिया कि सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार हैं। आईपीएल से राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने के बाद संगकारा ने कहा, "किसी खिलाड़ी के बारे में तब तक निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वह तैयार है या नहीं, जब तक वह उस स्तर पर खेल नहीं लेता। लेकिन वैभव ने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुझे पूरा विश्वास है कि उसे बहुत जल्द भारतीय टीम से बुलावा मिलेगा।"

End of Feed