Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में इस बार जिस टीम की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है राजस्थान रॉयल्स। इस सीजन से पहले राजस्थान ने अपना स्थायी कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर लिया था, जिसके कारण ये टीम खूब सुर्खियां बटोर रही है। संजू के जाने से इस टीम में जो स्थान खाली हुआ है शायद उसको आसानी से नहीं भरा जा सकेगा, लेकिन रवींद्र जडेजा का आना भी इस टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली इस टीम के सामने इस बार फिर ट्रॉफी जीतने की चुनौती है, जिसका भार लिए रियान पराग एंड कंपनी अपना बेस्ट देने उतरेगी।
राजस्थान रॉयल्ल की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)
राजस्थान के टॉप थ्री- राजस्थान के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार वैभव सूर्यवंशी को सभी मैच खेलने का मौका मिलेगा। वैभव के साथ पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल करेंगे। किसी भी टीम में नंबर 3 का पोजिशन सबसे खास होता है। इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर बाकी टीम की बल्लेबाजी निर्भर करती है। राजस्थान के लिए इस बार नंबर 3 पर कप्तान रियान पराग खेलते नजर आ सकते हैं।
दमदार मिडिल ऑर्डर- इस टीम का मिडिल ऑर्डर बैलेंस नजर आ रहा है। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। इसके अलावा दो विदेशी खिलाड़ी शिमरॉन हेटमायर और डोनावन फरेरा मिडिल ऑर्डर की जान हैं। चेन्नई से संजू के बदले आए रवींद्र जडेजा भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की रीढ़ हैं।
राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी- राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी की बात करें तो इसका नेतृत्व जोफ्रा आर्चर करेंगे। आर्चर के अलावा नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे हैं। स्पिन गेंदबाज के तौर पर रवि बिश्नोई हैं। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर संदीप शर्मा सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।
आईपीएल 2026 में राजस्थान की प्लेइंग इलेवन (Rajasthan Playing XI)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे।
इंपैक्ट प्लेयर- संदीप शर्मा
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals Squad)- यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सू्र्यवंशी, शुभम दुबे, लुहान ड्री प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा(चेन्नई से किया ट्रेड), सैम कुरेन(चेन्नई से किया ट्रेड), डेवोनन फरेरा(दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर।
