क्रिकेट

IPL 2023 से बाहर हुआ ये भारतीय धुरंधर गेंदबाज, 10 करोड़ में बिका था

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 17, 2023, 06:00 PM IST

Rajasthan Royals bowler Prasidh Krishna out of IPL 2023: आईपीएल 2023 का शुक्रवार को कार्यक्रम जारी हो गया, लेकिन उसी के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए एक बुरी खबर भी आई। उन्होंने नीलामी में जिस खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो प्रसिद्ध कृृष्णा आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।

Image

राजस्थान रॉयल्स

Photo : Twitter

IPL 2023, Prasidh Krishna: आईपीएल 2023 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। शुक्रवार को आईपीएल-16 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया। वहीं जहां सबकी नजरें आईपीएल के कार्यक्रम पर टिकी थीं, उसी बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बुरी खबर आई। उनके स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। कृष्णा चोटिल थे और सर्जरी के बाद उनको ठीक होने में समय लगेगा इसलिए वो आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनको उम्मीद थी कि ये गेंदबाज आईपीएल सीजन 16 में उनके बॉलिंग अटैक में जान फूंकेगा लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अपडेट में लिखा, "हम वो सब कुछ कर रहे हैं जो प्रसिद्ध की रिकवरी में मददगार हो और उनको जल्द हम मैदान पर वापस देख सकें। हमारा कोचिंग स्टाफ सक्रिय रूप से तेज गेंदबाजों को हमारे प्रेपरेटरी कैंप्स से ढूंढ रहा है और तैयार कर रहा है ताकि हम प्रसिद्ध के विकल्प को लेकर आगे कोई फैसला ले सकें। दुर्भाग्यवश मेडिकल स्टाफ और प्रसिद्ध से चर्चा करने के बाद, ये फैसला हुआ है कि वो आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जल्द वापस लौटना स्किडी।"

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को होगा। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम में इसका ऐलान हुआ कि 31 मार्च को पहला मुकाबला धोनी और पांड्या की टीमों के बीच होगा, यानी चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article