राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा, वनडे वर्ल्ड कप हारने के बाद रोहित ने उनसे कह दी थी ये बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 2, 2024, 03:07 PM IST

ODI World Cup 2023, Rahul Dravid Big Statement: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का सफर भी समाप्त हो गया। उन्होंने अपने विदाई भाषण में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया। आइए जानते हैं उन्होंने अपने भाषण में क्या कहा...

ODI World Cup 2023, Rahul Dravid Big Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद टीम को दिए अपने विदाई भाषण में खुलासा किया कि अगर उन्हें एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में हार के बाद पद पर बने रहने का अनुरोध करते हुए कप्तान रोहित शर्मा का फोन नहीं आया होता तो वह इतिहास का हिस्सा नहीं होते। द्रविड़ का कार्यकाल एकदिवसीय विश्व कप के साथ समाप्त हो गया था। भारत लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। कोचिंग स्टाफ को हालांकि शनिवार को समाप्त हुए टी20 विश्व कप के अंत तक विस्तार मिला था।

Rahul Dravid Big , Rahul Dravid, Rahul Dravid Statement, Rahul Dravid Reaction, Rahul Dravid retirement, Team India Head Coach, Team India Head Coach Rahul Dravid, Rohit Sharma stopped him from quitting, ODI World Cup 2023, IND vs AUS,

जीत के बाद जश्न मनाते हुए हुए राहुल द्रविड़ और टीम के अन्य खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य

भारत ने द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता लेकिन उन्होंने इस भूमिका में बने रहने के लिए फिर से आवेदन नहीं किया। उन्होंने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में टीम की सात रन की जीत के बाद केनसिंगटन ओवल ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण के दौरान कोच के रूप में बने रहने का आग्रह करने में रोहित की भूमिका का उल्लेख किया। द्रविड़ ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘रो (रोहित), नवंबर में मुझे फोन करने और टीम के साथ जुड़े रहने के लिए कहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य और खुशी की बात है, लेकिन रो, समय देने के लिए भी धन्यवाद...हमने बातचीत करने, चर्चा करने, सहमत होने और असहमत होने में बहुत समय बिताया लेकिन आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’

End of Feed