IND vs NZ Final: अर्धशतक से चूक कर भी इतिहास रच गए रचिन रवींद्र

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने इतिहास रच दिया। वह इस मुकाबले में 37 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज बने।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला
  • रचिव रवींद्र ने रचा इतिहास
  • ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के इनफॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे, लेकिन कुलदीप की गेंदबाजी के सामने वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। रचिन दो जीवनदान मिलने के बावजूद केवल 37 रन की पारी खेल पाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए। रचिन कुलदीप की एक गूगली को पढ़ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए।

Rachin Ravinra

रचिन रवींद्र (साभार-X)

रचिन रवींद्र ने रच दिया इतिहास

अर्धशतक से चूकने के बावजूद रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 4 मैच में 263 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में 250 से अधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विलियमसन ने इससे पहले साल 2017 में न्यूजीलैंड के लिए 244 रन बनाए थे।

End of Feed