Ravichandran Ashwin Retirement: माही के अंदाज में आर अश्विन ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, रोहित ने बताया कब किया उन्होंने ये फैसला

रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया। रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अश्विन ने कब किया संन्यास लेने का फैसला?

ब्रिसबेन: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान करके क्रिकेट जगत को चौका दिया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी उनके भीतर खेल बाकी है। 38 वर्ष के अश्विन ने भारत के लिये अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद 106 मैचों में सर्वाधिक 537 टेस्ट विकेट लिये हैं। आईपीएल में अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिये वापसी करने वाले अश्विन क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे। सीमित ओवरों के प्रारूप में वह 2011 विश्व कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा थे।

Rohit Sharma and R Ashwin

रोहित शर्मा और आर अश्विन(साभार BCCI Screen Grab)

यह टीम इंडिया के क्रिकेटर के रूप में है मेरा आखिरी दिन

अश्विन ने ब्रिसबेन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'मैं आपका अधिक समय नहीं लूंगा। यह भारतीय टीम के क्रिकेटर के रूप में मेरा आखिरी दिन है।' इसके बाद उन्होंने कोई सवाल लेने से इनकार कर दिया और घोषणा करके चले गए। श्रृंखला में अभी मेलबर्न और सिडनी टेस्ट बाकी है। पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। अश्विन बृहस्पतिवार को भारत लौट आयेंगे। संन्यास की घोषणा से पहले उन्हें ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ भावुक होते देखा गया। कोहली ने उनके कंधे पर हाथ रखा था और अश्विन को अपनी आंखें पोछते देखा गया।

End of Feed