क्रिकेट

पंजाब किंग्स ने अभी से शुरू की IPL 2027 के लिए तैयारी, ऑफ-सीजन कैंप में कौन-कौन हुआ शामिल

Punjab Kings Off-Season Camp: आईपीएल 2027 में अभी काफी समय बाकी है लेकिन पंजाब किंग्स ने इसकी तैयारी और खिलाड़ियों की परख अभी से शुरू कर दी है। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का ऑफ-सीजन कैंप शुरू हुआ है जिसमें कई खिलाड़ी शामिल हुए।

Image

न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का ऑफ-सीजन कैंप (Instagram/Punjabkingsipl)

PBKS Off-Season Camp: आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की परख, उनकी फिटनेस और ऑक्शन से कुछ महीने पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब किंग्स ने मंगलवार (11 अगस्त) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिन का ऑफ-सीजन कैंप शुरू किया। टीम की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह कैंप पूरी तरह से स्किल डेवलपमेंट पर केंद्रित है। इसमें खिलाड़ियों को मैच के दबाव से दूर अपने खेल के खास पहलुओं पर काम करने का मौका मिलेगा और यह कैंप 15 अगस्त को खत्म होगा।

इस कैंप में जो खिलाड़ी अब तक शामिल हुए हैं, वो हैं- प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे और नेहल वढेरा। इस ग्रुप में टीम के जाने-माने खिलाड़ी और उभरते हुए टैलेंट दोनों शामिल हैं, जिससे कोचिंग स्टाफ को अलग-अलग करियर स्टेज वाले खिलाड़ियों के साथ करीब से काम करने का मौका मिलेगा। वे टीम के कोचिंग स्टाफ की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे और ट्रेवर गोंसाल्वेस वेन्यू पर सेशन की निगरानी करेंगे।

यह कैंप टीम के ऑफ-सीजन प्लान का हिस्सा है, जिसमें कोचिंग स्टाफ इस समय का इस्तेमाल खिलाड़ियों के खेल को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है। ऑफ-सीजन के दौरान ऐसे कई कैंप प्लान किए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को सीजन शुरू होने से पहले ही तैयार और फिट रखा जा सके।

आने वाले महीनों में खिलाड़ियों के अलग-अलग ग्रुप के लिए स्किल और फिटनेस पर फोकस करते हुए और भी कैंप लगाए जाएंगे। टीम ऑफ-सीजन के इस समय का इस्तेमाल आने वाले साल के लिए एक मजबूत आधार बनाने में करेगी। पिछले IPL सीजन में पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर रही और बहुत कम अंतर से प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। IPL 2025 सीजन में, पंजाब किंग्स रनर-अप रही थी। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक कड़े फाइनल मुकाबले में छह रन से हार गए थे।

पंजाब किंग्स के मुख्य स्टार खिलाड़ियों और बड़े नामों में जाने-माने भारतीय बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर, बेहतरीन लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल, प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस शामिल हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article