IPL 2025: पंजाब किंग्स को लगा झटका, अनुभवी खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

Glenn Maxwell Punished: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पंजाब और चेन्नई के बीच मंगलवार रात खेले गए मैच में पंजाब ने मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक अंदाज में मात दे दी। इस मैच के दौरान पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ ऐसी हरकत की जिसके लिए उनको कड़ी सजा मिली है।

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है। छत्तीस वर्ष के मैक्सवेल ने धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान साजोसामान को नुकसान पहुंचाने के संबंध में है।

Glenn Maxwell punished for violation of IPL Code of Conduct

ग्लेन मैक्सवेल

बीसीसीआई ने एक ईमेल में कहा, "पंजाब किंग्स के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है । इसके अलावा उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है।"

End of Feed