PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले जमकर बिरयानी खाते दिखे खिलाड़ी, हुआ हंगामा, देखिए वायरल वीडियो

PSL 2025, Players Biryani Feast Video Goes Viral: इन्हें बर्गर खिलाओ, पिज्जा खिलाओ..वो वाला किस्सा तो आपको याद होगा ही जब भारत-पाक विश्व कप मैच में पाकिस्तान की हार के बाद उनके एक फैन ने मीडिया के सामने खूब हल्ला मचाया था कि रात भर पाक खिलाड़ी खाते-पीते रहे थे। वो वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें PSL 2025 शुरू होने से पहले भी उनके खिलाड़ी कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • PSL 2025 का आज से होगा आगाज
  • पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एक वीडियो वायरल
  • खिलाड़ी मैच की पूर्व संध्या पर जमकर बिरयानी खाते दिखे

आज (11 April 2025) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगाज गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच से होगा। PSL दुनिया की जानी-मानी टी20 लीगों में से एक है और इसके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है, हालांकि, इस साल लीग को दर्शकों की संख्या में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इसका सीधा मुकाबला दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी टी20 लीग आईपीएल से है।

Cricketers Eat Biryani Ahead Of PSL 2025 Opener Watch Viral Video

पीएसएल 2025 से पहले बिरयानी दावत का वीडियो वायरल (X)

आईपीएल ने स्थानीय प्रतिभाओं के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है जो आगे चलकर शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। PSL पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी वही अवसर प्रस्तुत करता है, जिसे नई प्रतिभाओं की सख्त जरूरत है। मेन इन ग्रीन का प्रदर्शन लगातार गिरावट की ओर है और इसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में 4-1 और ODI में 3-0 से करारी शिकस्त मिली इसके अलावा, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान सहित सीनियर खिलाड़ियों के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद अपनी योग्यता साबित करने का मौका होगा।

End of Feed