PSL 2024 Final, MUL vs ISL Final Match, Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Dream11 Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024 Final) का खिताबी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो बार की चैम्पियन इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम एक बार की चैम्पियन मुल्तान सुल्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 2018 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि मुल्तान सुल्तान की टीम 2021 से लगातार खिताबी मुकाबले में जगह बना रही है। इस दौरान एक बार चैम्पियन बनी और दो बार टीम को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ी भी फॉर्म में चल रहे हैं। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मुल्तान सुल्तान की टीम 7 मैचों में जीत हासिल कर और 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 5 जीत और 11 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- Pakistan Super League Twitter)
PSL 2024 Final, इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान(Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Time)
दिनांक: 18 मार्च 2024
समय: 9.30 AM (भारतीय समयानुसार)
मैदान: नेशनल स्टेडियम, कराची
इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी (Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Prediction)
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान।बल्लेबाज: मार्टिन गप्टिल।
ऑलराउंडर: शादाब खान, क्रिस जॉर्डन, इमाद वसीम।
गेंदबाज: उस्मा मीर, मोहम्मद अली, डेविड विली, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान कप्तान-उप कप्तान
कप्तान: शादाब खान।
उप-कप्तान: मोहम्मद रिजवान।
इस्लामाबाद यूनाइटेड का स्क्वॉड (Islamabad United Team Squads)
मार्टिन गप्टिल, एलेक्स हेल्स, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हैदर अली, इमाद वसीम, नसीम शाह, हुनैन शाह, ओबेद मैककॉय, टाइमल मिल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस , जॉर्डन कॉक्स, कासिम अकरम, मैथ्यू फोर्ड, शमील हुसैन, उबैद शाह, शहाब खान
मुल्तान सुल्तान का स्क्वॉड (Multan Sultans Team Squads)
यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), उस्मान खान, जॉनसन चार्ल्स, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, उस्मा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, तैयब ताहिर, मोहम्मद शहजाद, डेविड मलान, रिचर्ड नगारवा, शाहनवाज दहानी, फैसल अकरम, अली माजिद, आफताब इब्राहिम
(*Disclaimer: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
