Team India Probable Players List For T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाला है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का आगाज 1 जून 2024 को होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया का पहला मैच न्यूयॉर्क में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ होगा। बीसीसीआई आईपीएल के बीच में मई के पहले हफ्ते में टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। यहां हम आपको बताएंगे उन 17 खिलाड़ियों के नाम जिनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में चुना जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी इस समय आईपीएल (IPL 2024) खेलने में व्यस्त हैं, लेकिन काफी हद तक टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ियों के नाम तय हैं। कुछ युवा खिलाड़ी इस समय आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनमें से कुछ की अंतिम समय पर टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कौन खिलाड़ी होंगे, क्योंकि इसके लिए उन्हें पूरे आईपीएल में धमाल मचाकर दिखाना होगा। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही होंगे। इससे ये भी साफ है कि आईपीएल में गजब की लय में दिख रहे विराट कोहली (Virat Kohli) भी टीम का हिस्सा जरूर होंगे।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए संभावित टीम इंडिया (Probable India Squad For T20 World Cup 2024)
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्युकमार यादव, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/अगर फिट रहे वर्ना संजू सैमसन), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का कार्यक्रम (India Schedule For T20 World Cup 2024)
1. भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क में - 5 जून 2024 (बुधवार)
2. भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क में - 9 जून 2024 (रविवार)
3. भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क में - 12 जून 2024 (बुधवार)
4. भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा में - 15 जून 2024 (शनिवार)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत अपने सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले अमेरिका के मैदानों पर खेलने वाला है। यहां के मैदानों की पिचें कैसी होंगी इस पर अभी भी चर्चा हो रही है। सबकी नजरें 9 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून 2024 को खेला जाएगा।
