क्रिकेट

T20 विश्व चैंपियन बनी अंडर-19 महिला टीम के लिए लगा बधाईयों का तांता, पीएम मोदी ने की सराहना

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 29, 2023, 09:30 PM IST

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप का खिताब इंग्लैंड को पटखनी देकर जीतने के बाद शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली टीम को दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी टीम के लिए बधाई संदेश भेजा है।

Image

पीएम मोदी और भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम(साभार BCCI)

पोटचेफ्स्ट्रूम: भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने पहले महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 17.1 ओवर में इंग्लैंड की टीम को महज 68 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 69 रन के स्कोर को 14 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

पहले प्रयास में हासिल की सफलता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए किसी भी स्तर पर जीता गया यह पहला विश्व खिताब है। इससे पहले सीनियर टीम तीन बार विश्व कप के फाइनल में (दो बार वनडे और एक बार टी20) पहुंचने में सफल रही थी लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। ऐसे में अंडर-19 टीम में शुरुआती टूर्नामेंट में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

आने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी जीत से प्रेरणा

जीत के बाद भारतीय टीम को पूरी दुनिया से फैन्स के बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए कहा, अंडर-19 टी20 विश्व कप में मिली विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली, उनका ये प्रदर्शन भविष्य में आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। मेरी ओर से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

क्या शानदार मौका हैभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली टीम को विश्व विजय पर ट्वीट करके बधाई दी है। विराट ने कहा, अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन! क्या शानदार मौका है। इस उपलब्धि के लिए लड़कियों को बधाई।

आपने देश को गौरान्वित किया

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने भी बधाई दी है। रोहित ने ट्वीट करके कहा, अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत की बहुत बधाई। शाबाश...आपने देश को गौरान्वित किया है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article