World Cup Final फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम पहुंचे पीएम मोदी, शमी को लगाया गले

PM Modi visits Team India Dressing room: अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा किया।

PM Modi visits Team India Dressing room: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मात के बाद जहां भारतीय टीम के हर खिलाड़ी के कंधे झुके हुए थे और वे मायूस बैठे थे। तभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रुम में पहुंचे और टीम का हौसला बढ़ाया।

Narendra Modi, Mohammed Shami, Ravindra Jadeja

नरेंद्र मोदी मोहम्मद शमी रवींंद्र जडेजा (फोटो- ट्विटर)

भारत लगातार दस जीत के साथ फाइनल में पहुंचा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बेहद मजबूत प्रदर्शन के कारण उसका सफर छोटा हो गया। भारत कभी भी खेल में हावी नहीं दिखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम केवल 240 रन ही बना सकी। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही कर लिया।

End of Feed