क्रिकेट

ये कैसा सम्मान: विश्व कप फाइनल के बाद मिचेल मार्श की इस तस्वीर को लेकर मचा बवाल

Mitchell Marsh trolled: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत को मात दे दी। मैच के बाद ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट कर रही कंगारुओं की टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एक फोटो के चलते बुरी तरह से ट्रोल किए जाने लगा।

Image

मिचेल मार्श (फोटो- इंस्टाग्राम)

Mitchell Marsh trolled: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को हराकर कई भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की छठी जीत है। इसके बाद जहां हर तरफ कंगारुओं की तारीफें हो रही थी। वहीं दूसरी ओर धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई जिसे लेकर वे ट्रोल होने लग गए।

दरअसल वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रुम में और होटल में जमकर सेलिब्रेट कर रही थी। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो डाली। इसमें ऑलराउंडर मिचेल मार्श वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी पर पैर रखकर सोफे पर बैठे हुए हैं। उनकी ये फोटो जैसे ही सामने आई फैंस नाराज हो गए और उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई फैंस ने उन्हें इसका सम्मान करने की हिदायत दी।

मार्श ने वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसे किया परफॉर्म

2015 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मार्श ने फाइनल में तेजी से रन-ए-बॉल 15 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की सफलता में योगदान दिया, लेकिन बाद में वह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्टंप के पीछे केएल राहुल को कैच दे बैठे। इसके अतिरिक्त, सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर ने दो किफायती ओवर फेंके, जिसमें केवल 5 रन दिए।

टी 20 वर्ल्ड कप होगा अगला गोल

जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दावा करने के बाद, पैट कमिंस की टीम ने सभी प्रारूपों में महानता दिखाई है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह अगले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में खेल के सबसे बड़े पुरस्कारों पर कब्ज़ा करना चाहेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article