वनडे क्रिकेट के वन ऑफ द बेस्ट रोहित शर्मा के फैंस के लिए उस वक्त बुरी खबर सामने आई जब पता चला कि 19 जुलाई को होने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला हिटमैन का आखिरी मुकाबला होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ और फिर इंग्लैंड के खिलाफ फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट ने बता दिया है कि 2027 वर्ल्ड कप स्कीम में उन्हें कंसीडर नहीं किया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि जो सपना रोहित ने देखा तो वह अधूरा ही रह जाएगा।
रोहित शर्मा (साभार-X)
अधूरा रह जाएगा रोहित का सपना
2023 वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद रोहित ने कहा था कि उनका एकमात्र सपना वनडे वर्ल्ड कप जीतने का है। कप्तान के तौर पर ऐसा ना कर पाने वाले रोहित के पास 2027 में इसे खिलाड़ी के तौर पर करने का मौका था, जिस पर अब ग्रहण लग चुका है। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले हिटमैन का सपना इसी धरती पर खत्म होने वाला है।
किसके लिए दी जा रही है रोहित की बलि
अब सवाल उठता है कि आखिर वनडे के ग्रेट ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में शामिल रोहित शर्मा को किसके लिए जगह छोड़नी पड़ रही है। जवाब है यशस्वी जायसवाल, एक ऐसा खिलाड़ी जो फॉर्म में होने के बावजूद टीम से बाहर चल रहा था, क्योंकि उनकी जगह नहीं बन रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि जब तक रोहित शर्मा टीम में हैं, जायसवाल को चाहकर भी नहीं खिलाया जा सकता है। यही कारण है कि रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे बड़े दावेदार वही हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढें- धोनी का वो डिसीजन जिसने बदल दी रोहित शर्मा की जिंदगी
शतक जड़कर भी नहीं मिली थी जगह
जायसवाल आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उतरे थे। इस मुकाबले में उन्होंने 110 रन शानदार पारी खेली थी। उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की थी। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला। जायसवाल के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 6 मैच की 6 पारी में 2 शतक के साथ 285 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 116 रन रहा है। अब वक्त आ गया है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त मौके दिए जाएं।
