प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा स्वदेश

आईपीएल 2026 के 46 मैच समाप्त हो चुके हैं। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी दूसरे स्थान पर है। प्लेऑफ की दहलीज पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट उंगली में लगी चोट का स्कैन कारने के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। सॉल्ट का वापस इंग्लैंड जाना आरसीबी के लिए अच्छी खबर नहीं है।

नई दिल्ली, (भाषा)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट पिछले महीने उंगली में लगी चोट का स्कैन कराने के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। इस चोट के कारण सॉल्ट आरसीबी के पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह उनके हमवतन जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ पारी का आगाज किया।

Phil Salt

फिल सॉल्ट लौटे इंग्लैंड। फोटो- PTI

यह 29 वर्षीय खिलाड़ी 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय चोटिल हो गया था। उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। इसके चलते उन्हें प्लेइंग से बाहर बैठना पड़ा।

End of Feed