Champions Trophy 2025: पीसीबी की नई डिमांड, बीसीसीआई लिखित में दे क्या चाहती है भारत सरकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 03:55 PM IST

Champions Trophy 2025: पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर अब एक नई मांग रख दी है। उसने बीसीसीआई ने कहा है कि वह लिखित में दे कि भारत सरकार का इस पर क्या रवैय्या है?

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है । पीसीबी के एक सूत्र ने यह बात कही। मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाये क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी मार्च में होना है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (124)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (साभार-ICC)

आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी जिसमें ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर चर्चा एजेंडे में नहीं है । इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेलेगी। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ अगर भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है तो उसे लिखित में देना होगा और बीसीसीआई को चाहिये कि आईसीसी को वह पत्र तत्काल दे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम लगातार कह रहे हैं कि बीसीसीआई पांच छह महीने पहले टूर्नामेंट के लिये टीम के पाकिस्तान जाने के बारे में आईसीसी को लिखित में सूचित करे।’’

End of Feed