Champions Trophy 2025: क्या पाकिस्तान से छीन जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी, पीसीबी चीफ ने दिया जवाब

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान 1996 वर्ल्ड कप के बाद साल 2025 में आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को एशिया कप की तर्ज पर इसकी भी मेजबानी छीन जाने का डर सता रहा है। आईसीसी के पाकिस्तान के दौरे के बाद पीसीबी को भरोसा है कि यह टूर्नामेंट यहीं होगा।

Champions Trophy 2025: साल 2025 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जानी है। हालांकि, भारतीय टीम का पाकिस्तान जाकर खेलना लगभग नामुमकिन है और इस बात की संभावना है कि एशिया कप की तरह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आशा है कि वह अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में सक्षम होगा। उन्हें ऐसा इसलिए भी लग रहा है क्योंकि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का एक प्रतिनिधिमंडल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तैयारियों का निरीक्षण करने पाकिस्तान जाने वाली है।

ICC Champions Trophy 2025, pakistan cricket board

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (साभार-PCB)

आईसीसी लेगी सुरक्षा का जायजा

आईसीसी के इस प्रतिनिधिमंडल में सुरक्षा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे जो कराची, लाहौर और रावलपिंडी जैसे स्थानों का दौरा करेगी और सुरक्षा संबंधी चीजों का जायजा लेगी। पाकिस्तान के लिए यह काफी बड़ा मौका है क्योंकि 1996 विश्व कप के बाद पहली बार वह आईसीसी का कोई टूर्मानेंट होस्ट करने वाला है।

End of Feed