क्रिकेट

PCB Big Announcement: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, प्रोफेसर को बनाया मुख्य कोच

PCB BIG Announcement: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के मुख्य कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। अब पाकिस्तान टीम का जिम्मा प्रोफेसर को दिया गया है। हालांकि, उनको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

Photo : AP

PCB BIG Announcement: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खबर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मच गई थी। कप्तान सहित टीम डायरेक्ट, मुख्य कोच और बल्लेबाजी कोच को पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज और प्रोफेसर के नाम से चर्चित मोहम्मद हफीज को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर मुख्य कोच की भूमिका में रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज

पाकिस्तान की टीम अगले महीने यानी दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। वहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 दिसंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 26 से 20 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 से 7 जनवरी 2024 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का आगाज

वनडे वर्ल्ड कप के बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का आगाज करेगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 12 जनवरी 2023 को ऑकलैंड में, दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को हैमिल्टन में, तीसरा टी20 मुकाबला 17 जनवरी को डुनेडिन में, चौथा टी20 मुकाबला 19 जनवरी को क्राइस्टचर्च में और पांचवां व आखिरी टी20 मुकाबला 21 जनवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप में लीग से बाहर हो गई थी पाक टीम

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को टूर्नामेंट के 9 लीग मुकाबले में से सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम 8 अंक और -0.199 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर रही थी।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article