क्रिकेट

PCB Chief vs Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मचा बवाल, पीसीबी अध्यक्ष ने बाबर के निजी चैट को लाइव टीवी पर दिखाया

PCB Chief vs Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के निजी चैट के सार्वजनिक होने पर बवाल मचा हुआ है। आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला।

Image

जका अशरफ और बाबर आलम। (फोटो- Cricket Pakistan twitter)

Photo : Twitter

PCB Chief vs Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी वेतन न मिलने का विवाद तो कभी लगातार मैच हारने का गम। अब एक और नया विवाद सामने आया। यह विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के बीच का है। अशरफ ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बाबर आजम के मैसेज का सार्वजनिक कर विवाद को खड़ा कर दिया है। बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को कुल 6 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है।

लतीफ ने किया था सनसनीखेज दावा

कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने सनसनीखेज दावा किया था, जिसमें कहा गया था कि अशरफ बाबर के कॉल या मैसेज को नजरअंदाज कर रहे थे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी मीडिया में बहुत सी बातें हो रही हैं। शायद वे झूठी खबरें हैं। मैं आपको सच्ची खबरें मुहैया कराऊंगा, जिन्हें रोककर रखा गया था।"

वे जवाब नहीं दे रहे हैं: लतीफ

राशिद लतीफ ने पीटीआई न्यूज पर कहा कि बाबर आजम पिछले दो दिनों से चेयरमैन को संदेश भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं। वह सलमान नसीर (मुख्य परिचालन अधिकारी) को संदेश भेज रहे हैं। वह उस्मान वाल्हा (निदेशक - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट) को संदेश भेज रहे हैं।

पाकिस्तान के कप्तान का फोन नहीं आया: जका

पीसीबी चीफ जका ने ऐसे किसी भी दावे से इनकार किया और कहा कि उन्हें कभी भी पाकिस्तान के कप्तान का फोन नहीं आया। अशरफ ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, "वह (लतीफ) कहता है कि मैं उसका (बाबर का) फोन नहीं उठाता। उसने मुझे कभी फोन नहीं किया। टीम के कप्तान को निदेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट या मुख्य परिचालन अधिकारी से बात करनी चाहिए।" पीसीबी प्रमुख ने अपनी बात साबित करने के लिए बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर के साथ बाबर की चैट लीक कर दी।

मैंने को कोई कॉल नहीं किया: बाबर

टेलीविजन चैनल पर लीक हुई चैट के अनुसार, नसीर ने बाबर से पूछा, "बाबर, टीवी और सोशल मीडिया पर यह भी खबर चल रही है कि आप चेयरमैन को फोन कर रहे हैं और वह जवाब नहीं दे रहे हैं। क्या आपने उन्हें हाल ही में फोन किया है?" उन्होंने जवाब दिया, "सलाम सलमान भाई, मैंने सर को कोई कॉल नहीं किया है।"

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article