PCB ने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का इस्तीफा किया स्वीकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 08:51 PM IST

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीसीबी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी स्वीकार कर लिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम के बीच मतभेद बढ़ गए हैं और देश के क्रिकेट बोर्ड ने हितों के टकराव के आरोपों के बीच इस पूर्व कप्तान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम जब भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है तब पीसीबी ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Inzmam Ul Haq

इंजमाम उल हक (ICC)

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय पुरुष सीनियर चयन समिति और जूनियर चयन समिति क अध्यक्ष के रूप में इंजमाम उल हक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंजमाम उल हक पीसीबी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों की पारदर्शी जांच के लिए 30 अक्टूबर को स्वैच्छिक रूप से अपने पद से हट गए था।’’

End of Feed