PBKS vs SRH, Who won Yesterday IPL Match- यहाँ देखें कल का मैच कौन जीता? पंजाब किंग्स बनाम हैदराबाद मैच रिजल्ट और फुल स्कोरकार्ड

Who won Yesterday IPL Match, kal ka IPL 2024 Match kaun jeeta, PBKS vs SRH: आईपीएल का 23वां मुकाबला रोमांचक रहा। आखिरी गेंद के बाद ही टीम की हार और जीत का पता चला। इस मुकाबले में पंजाब के शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने फैंस को खूब एंटरटेन किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब और हैदराबाद का मैच
  • नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला अर्धशतक
  • शशांक और आशुतोष की जोड़ी चमकी

PBKS vs SRH, kal ka IPL 2024 Match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया। पंजाब के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य था, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरुआत से उनके बल्लेबाजों को दबाव में रखा और नतीजा टीम 114 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन पंजाब किंग्स की ओर से दो अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक और आशुतोष ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 66 रन जोड़े और पंजाब की वापसी करा दी। दोनों ने अतिंम 4 ओवर में 67 रन बटोरे।

Who Won Yesterday Match PBKS vs SRH

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-IPL)

शशांक सिंह ने भुवी के एक ओवर में तीन चौके मारे और उनके साथी आशुतोष शर्मा ने कमिंस के ओवर में लगातार चार चौके लगाए। हालांकि, आखिरी ओवर में आवश्यक 29 रन ये दोनों बल्लेबाज नहीं बना सके और बाजी हैदराबाद के हाथ लगी। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने नीतीश रेड्डी की 67 रन की पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए।

End of Feed