RR vs GT, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दो युवा कप्तानों की टीम आज आमने-सामने होगी। टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स का सामना एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइंटस से होगा। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स विजयी रथ पर सवार है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को पिछले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। राजस्थान का अपने घर में पलड़ा काफी मजबूत है। टीम ने मौजूदा सीजन में अपने घर पर तीन मैच खेली है और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।
राजस्थान की टीम विजयी रथ पर सवार
आईपीएल के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम विजयी रथ पर सवार है। टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम को 5 मैचों में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस की टीम 4 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। राजस्थान का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि गुजरात टाइटंस का जीत प्रतिशत 44% है।

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का जीत प्रतिशत। (फोटो- गुगल स्क्रीनग्रैब)
राजस्थान के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मैच खेले गए हैं। इसमें गुजरात का पलड़ा काफी मजबूत है। गुजरात की टीम को 4 मैचों में और राजस्थान को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर 200 रन के अंदर है। राजस्थान के खिलाफ गुजरात का हाईएस्ट स्कोर 192 रन है, जबकि गुजरात के खिलाफ राजस्थान का उच्चतम स्कोर 188 रन है।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।
