PBKS vs RCB Playing 11: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच करो या मरो का मुकाबला, देखें दोनों की संभावित प्लेइंग 11

PBKS vs RCB Playing 11 Today Match( पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन): आईपीएल 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार (9 मई 2024) को पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाली है। आइए जानते हैं कि मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी।

Today Match PBKS vs RCB Team Playing 11 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 58वें मुकाबले ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru) से होने वाली है। मैच में पंजाब किंग्स की कमान सैम करन (Sam Curran) के पास रहेगी वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf du plessis) संभाल रहे हैं। प्लेऑफ की रेस में ये दोनों टीमें पीछे चल रही है और ये मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से काफी अहम है।

RCB vs PBKS playing 11

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 (फोटो- BCCI/IPL)

पंजाब किंग्स की टीम ने पूरे आईपीएल में शानदार तरीके से परफॉर्म किया है लेकिन नतीजे उनके पक्ष में उस हिसाब से नहीं गए हैं। टीम ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 4 मैचों में जीत दर्ज कर पाए हैं। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे सारे मैच जीतने होंगे साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। टीम ने भी 11 में से 4 मैच ही जीते हैं। टीम की शुरुआत खराब रही थी हालांकि वे जीत की हैट्रिक दर्ज करके आ रहे हैं। ऐसे में वे इसी विजयी रथ को जारी रखना चाहेंगे।

End of Feed