क्रिकेट

PBKS vs LSG Flashback: क्रुणाल पंड्या पंजाब किंग्स के लिए बनेंगे काल, पिछले साल मचाया था धमाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 28, 2023, 10:50 AM IST

PBKS vs LSG Flashback: आईपीएल के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने उतरेगी। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें लखनऊ को जीत मिली थी।

Image

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

PBKS vs LSG Flashback: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 38वें मैच में पंजाब किंग्स एक बार फिर लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ने उतरेगी। यह मुकाबला पंजाब के घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम ने 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम भी लखनऊ की राह पर है। पंजाब ने 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ टेबल में छठे नंबर पर है। दोनों टीमों की नजर पॉइंट टेबल में अपने स्थान में सुधार लगाने पर है।

हालांकि मौजूदा सीजन में पंजाब ने लखनऊ से हार का बदला ले लिया है। पंजाब ने लखनऊ को उसके घर में 2 विकेट से मात दी थी। वहीं, अब केएल राहुल की टीम अपना बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, पिछले सीजन की बात करें तो लखनऊ ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी थी।

इस मुकाबले में क्रुणाल पंड्या पंजाब के लिए काल बनकर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने अच्छी शुरुआती की थी और पंजाब को 154 रन का लक्ष्य दिया था। क्विंटन डी कॉक ने 46 रन और दीपक हुड्डा ने 34 रन की पारी खेली थी। क्रुणाल का बल्ला कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था। उन्होंने एक चौका की मदद से 7 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी में कहर बरपाए थे। क्रुणाल ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। इसमें उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला था। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना सकी थी। हालांकि, पंजाब के कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article