पीबीकेएस और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज (15 April 2025) आईपीएल के 18वें संस्करण का 31वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी पंजाब किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें। अब तक इस सीजन में पंजाब ने अपने पांच मैचों में तीन मुकाबले जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 6 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है। यहां हम जानेंगे आज होने वाले पंजाब बनाम कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज 31वां मुकाबला
  • आज का मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच
  • मुकाबले का आयोजन मुल्लानपुर में होने जा रहा है

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज एक और शानदार टी20 मैच फैंस को देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही दो बेहतरीन टीमों की टक्कर होने वाली है। ये मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब और कोलकाता के बीच ये मैच चंडीगढ़ के करीब मुल्लानपुर (Mullanpur) में आयोजित होने वाला है। ये पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है। अब तक मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 मैच जीते हैं और 2 मैच गंवाए हैं। वहीं, मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जो 6 मैच खेले हैं उसमें 3 मैच जीते हैं और उतने ही मैचों में उनको हार का सामना भी करना पड़ा है। पंजाब और कोलकाता के बीच आज खेला जाने वाला आईपीएल 2025 का मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

PBKS vs KKR Pitch Report IPL 2025 Today Match

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की पिच रिपोर्ट

आज होने वाले आईपीएल मैच से पहले दोनों टीमों की टूर्नामेंट में मौजूदा स्थिति भी देख लेते हैं। पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में 6 अंक लेकर छठे पायदान पर है और उनका नेट रन रेट (NRR) 0.065 है। दूसरी तरफ आज की मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 6 पॉइंट्स हैं और वे 0.803 के बेहतरन नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पंजाब किंग्स से एक स्थान ऊपर पांचवें नंबर पर हैं। अब आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में टक्कर का इतिहास आंकड़ों की नजर से कैसा रहा है। अब तक पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल इतिहास में 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में केकेआर का पलड़ा बहुत भारी रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जहां पंजाब किंग्स को 21 बार शिकस्त दी है, वहीं पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 12 मैचों में केकेआर के खिलाफ जीतने में सफल हुई है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मैच मुल्लानपुर में होने वाला है तो इस मैदान से जुड़ी अहम जानकारी भी जान लीजिए, दरअसल आज तक इस ग्राउंड पर इन दोनों टीमों का एक भी मैच नहीं खेला गया है। ये पहली बार होगा जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुल्लानपुर खेलने पहुंची है।

End of Feed