PBKS vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला है। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में है, जहां दूसरी बार इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम उतरने वाली है। पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैदान पर पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। यहां खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार 3 मुकाबला हार चुकी है। अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो हर हाल में चेन्नई को मुकाबला जीतना होगा।
कैसा है मुल्लांपुर का रिकॉर्ड
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में रन बनाना मुश्किल है। यहां कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 3 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि 3 मुकाबला चेज करने वाली टीम के पक्ष में रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 174 रन रहा है। इस मैदान पर केवल दो पार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है जिसमें से एक बार पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने बनाए थे और पंजाब किंग्स को पटखनी दी थी।
पीबीकेएस बनाम सीएसके टॉस का समय (PBKS vs CSK Toss Time)
पीबीकेएस बनाम सीएसके के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
पीबीकेएस बनाम सीएसके टॉस की जगह (PBKS vs CSK Toss Venue)
पीबीकेएस बनाम सीएसके के बीच आज का मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पीबीकेएस बनाम सीएसके आज का टॉस किसने जीता (PBKS vs CSK Toss Win Today)
पीबीकेएस बनाम सीएसके के बीच आज का मैच के टॉस पंजाब किंग्स ने जीता।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एम.एस. धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यान्सेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल
