नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पांच का मुकाबला तीसरे दिन चायकाल से पहले समाप्त हो गया। तीसरे दिन भारतीय टीम ने 61 रन पर 1 विकेट से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 113 रन पर ढेर कर दिया। मेहमान टीम ने महज 52 रन पर 9 विकेट गंवा दिए।
क्रिकेट
दिल्ली में हार के बाद कंगारुओं ने दिया 100वां टेस्ट खेलने वाले पुजारा को स्पेशल गिफ्ट
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 19, 2023, 08:56 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिल्ली टेस्ट में हार के बाद करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक स्पेशल गिफ्ट दिया। ऐसा ही टीम इंडिया ने नाथन लॉयन के 100वें टेस्ट को यादगार बनाने के लिए किया था।
चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलियाई टीम की ऑटोग्राफ्ट जर्सी भेंट करते पैट कमिंस (साभार BCCI)
