यादगार होगा, रोहित के आखिरी वनडे पर आई पार्थिव पटेल की प्रतिक्रिया

19 जुलाई, दिन रविवार एक ऐसी तारीख जब भारतीय वनडे क्रिकेट के एक अध्याय का अंत होने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी मुकाबला हो सकता है और इसको लेकर उन्हें बता दिया गया है। इससे पहले उनके साथी खिलाड़ी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

अटकलें लगाई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। रिपोर्ट की मानें तो सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट ने रोहित से मूव-ऑन करने का मन बना लिया है। अब इन पर रोहित के चाहने वालों की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी है। इसी क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने उनके रिटारयमेंट के खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्हें उम्मीद है कि वह आखिरी मैच में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे रविवार को होने वाले मैच के बाद रोहित के संन्यास की घोषणा करने या उन्हें स्थायी रूप से टीम से बाहर किए जाने की संभावना पैदा हो गई है।

rohit sharma

रोहित शर्मा (साभार-X)

ऐसी पारी खेलें रोहित, याद रखे दुनिया

वह पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पटेल ने जियोस्टार से कहा, ’’’अगर लॉर्ड्स में खेला गया वनडे मैच वाकई रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच है, तो वह शतक के साथ विदाई लेना चाहेंगे। वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमने उनके पूरे करियर में देखा है कि दो-तीन मैच में कम स्कोर बनाने के बाद वह अक्सर बड़ा स्कोर बनाते हैं।’’ रोहित ने दूसरे वनडे में 47 गेंद पर 26 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

End of Feed